मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक।

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली – कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर आराधना मिश्रा मोनाजी के आवाहन पर लगभग पांच गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली जा रहे बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह सहित लगभग दो दर्जन कांग्रेस नेताओं को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी आदेश कुमार, दरोगा मांगेराम सहित आदि पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करके कांग्रेसियों को जबरिया रोक लिया और सख्त हिदायतें देते हुए आगे बढ़ने से मना कर दिया, उसके बाद कांग्रेसियों ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर सरकार, शासन, प्रशासन, और भारी पुलिस बालों के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। और इस दौरान पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के बरेली जिला चेयरमैन रामरतन शर्मा एवं जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान जन विरोधी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक बनाने में जुटी हुई है, जन भावनाओं की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रही है , उक्त नेताओं ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के विराट व्यक्तित्व के आगे सरकार बौनी साबित हो चुकी है और अपनी कुटिल चालों से देश को बर्बाद कर रही है , उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की जागरूक जनता भाजपा के अलोकतांत्रिक मंसूबों को कभी भी सफल नहीं होने देंगे और कांग्रेस पार्टी श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में रोज़गार परक विकासपरक सरकार बना कर भारत को विश्व पटल पर उच्च स्तरीय दर्जा दिलाएगी। लगभग 3 घंटे तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने पर कोई बात नहीं बन सकने और अति विलंब हो जाने के कारण सभी उत्साहित कांग्रेसी नेता मन मसोस कर वापस लौटने को मजबूर हो गए। उसके बाद सभी कांग्रेसी अपनी अपनी गाड़ी लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने वाले लोगों में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राम रतन शर्मा, प्रमुख समाजसेवी कांग्रेसी नेता अमित सिंह, देवेश गंगवार, अनिल, मनोज गंगवार, होरी लाल, अरविंद गंगवार, वेदपाल कश्यप विशाल, डॉक्टर मुन्ने अंसारी, विक्रांत सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, आशीष शर्मा, एडवोकेट इफ्तिखार अंसारी, एम इश्तियाक खान, वसीम जावेद अंसारी समेत आदि लोग रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights