गुन्नौर (संभल)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास क्षेत्र गुन्नौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बहीपुर में Hopunity Helping Welfare Foundation द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समस्त कार्यक्रम संस्था के उपनिदेशक श्री राधे श्याम जी के द्वारा किया गया।उप निदेशक श्री राधे श्याम जी ने विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथियों का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गुन्नौर अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्णा सिंह (निदेशक, HopUnity Helping Welfare Foundation) ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में सहयोग की अपील की।इसी अवसर पर ग्राम बहीपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत एक कमेटी का गठन किया गया और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। महिलाओं और पुरुषों को सामूहिक शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देंगे। डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा और नशामुक्ति ही सशक्त समाज की नींव हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षा, राष्ट्रप्रेम और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजन में विशेष रूप से श्रद्धैय, गंगा वासी, शनी, पुरंदर, वीरपाल सिंह, मोहित कुमार, अनिकेश, बिजनेस कुमार, विनय कुमार ,श्रीमती चंद्रमुखी, अंजली कुमारी, छवि कुमारी ,निशु कुमारी, नीरज कुमारी,प्रगति कुमारी ,अंशु कुमारी आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।