स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने फेराया झंडा , भाजपा पर साधा निशाना

WhatsApp Image 2026-08-15 at 1.43.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में सेठ दामोदर दास पार्क में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने का गौरव मना रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी दलितों और वंचित समाज का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में सभा के बाद कथित रूप से आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शुद्धिकरण की घटना देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए शर्मनाक है। ऐसी घटनाएं संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पीएम भारतीय जनता पार्टी जिस तरह समाज को बांटने का काम कर रही है, वह देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता, भाईचारे और सामाजिक एकता में है और इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।
प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा जिस तरह जनता के साथ छल-कपट कर रही है, उसे जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा से अपने साथ किए गए वादों और कथित अन्याय का हिसाब चुकाने का मन बना चुकी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। यदि समय रहते लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा नहीं की गई तो देश की स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एकता, अखंडता तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।मुख्य रूप से जुनैद हसन एडवोकेट,देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश दीक्षित, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश दिवाकर,रमेश श्रीवास्तव, रेहान अंसारी, पूनम दीप, राजकमल, नजमी जोया, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, राकेश मिश्रा, जितेंद्र बाबू, योगेश जोहरी, राजेंद्र सागर, तीरथ मधुकर, रविंद्र सहारा,आदि मौजूद रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights