बरेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से श्यामगंज पुल के नीचे 1500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ-3 शिवम आशुतोष ने किया। उन्होंने अपने हाथों से लोगों को तिरंगा भेंट कर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की। नदीम इकबाल ने कहा कि 15 अगस्त हमारा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी धर्मों और वर्गों के लोग मिलकर मनाते हैं। यह किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे देश का पर्व है। उन्होंने कहा कि सभी को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारत हमारी जन्मभूमि है और हमें अपनी मिट्टी से गहरा लगाव है। देश की तरक्की के लिए आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग खुशनुमा खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी चंदौसी वाले , प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, प्रदेश सचिव इमरान आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।