दातागंज में भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक बने चर्चा का केंद्र, जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
बदायूं। दातागंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक इन दिनों लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर जिले में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनकी कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ा विशाल जनसमूह और इसके बाद तिरंगा यात्रा में दिखाई दी भीड़ ने क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। वहीं, जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों का जो उत्साह देखने को मिला, वह भी खासा चर्चा में रहा।बताया गया कि डॉ. शैलेश पाठक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दातागंज में समर्थकों ने जोरदार तरीके से उत्सव मनाया। बैंडबाजे के साथ समर्थक मुख्य चौराहे पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी के बीच केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और डॉ. पाठक के समर्थन में उत्साह नजर आया।
डॉ. शैलेश पाठक की हाल में निकाली गई कांवड़ यात्रा भी जिले के साथ-साथ प्रदेश और देश स्तर पर चर्चा में रही थी। यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने से इसकी व्यापक चर्चा हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा। लगातार हो रहे इन आयोजनों में जुट रही भीड़ को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर भी दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। देर रात तक समर्थक, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उनसे मुलाकात कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते रहे। समर्थकों का कहना था कि डॉ. पाठक लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी कर रहे हैं।जन्मदिवस पर बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधानसभा प्रभारी आरती कश्यप, पूर्व चेयरमैन आकाश बर्मा, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशाक, सभासद पंकज कश्यप, सभासद सुरेश माथुर, सभासद सुमित बर्मा, राघव मिश्रा, पंजाब सिंह यादव, अरविंद अग्निहोत्री, प्रमोद सक्सेना, प्रेमपाल शर्मा, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।दातागंज में लगातार हो रहे आयोजनों में जुट रही भीड़ और समर्थकों के उत्साह ने डॉ. शैलेश पाठक को फिलहाल जिले की राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में ला दिया है। आने वाले समय में उनकी सक्रियता किस दिशा में जाती है, इस पर राजनीतिक जानकारों और क्षेत्र के लोगों की नजर बनी हुई है।















































































