बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम जरेली की पुलिया के पास बड़ागांव जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुन्ने पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम पंडरी, समीप बरोर, थाना नवाबगंज, उम्र 32 वर्ष, को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।अभियुक्त के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आईपीसी का आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।