तिरंगा हमारी शान, भारत हमारी जान का दिया संदेश, सद्भावना और देशभक्ति से गूंजा ‘झंडा मेरी शान’ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 2.38.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा सद्भावना मंच बदायूं एवं आदर्श युवा मंच के तत्वावधान में अल्फारिया हॉस्पिटल में ‘झंडा मेरी शान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अल्फारिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. इत्तेहाद आलम ने किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने तथा उन्हें नमन करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ. संजीदा आलम ने शायराना अंदाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कहा, “न हिंदू बनकर लड़ेंगे, न मुसलमान बनकर लड़ेंगे, हम सब इस मिट्टी के बेटे हैं, हम सब हिंदुस्तानी बनकर लड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान और भारत देशवासियों की जान है।डॉ. राबिया शकील ने कहा कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कानून का सम्मान करना, स्वच्छता बनाए रखना, बच्चों को शिक्षित करना और आपसी भाईचारा कायम रखना भी सच्ची देशभक्ति है।
फरिया आलम ने सरहद पर देश की रक्षा कर रहे जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनकी वजह से देश सुरक्षित है और तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहराता है। वहीं मोहम्मद शादाब अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमें ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जहां हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके, हर युवा आगे बढ़ सके, महिलाएं सुरक्षित महसूस करें और गरीबों को सम्मान मिले। उन्होंने नागरिकों से अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को समझने का आह्वान किया।युवा सद्भावना मंच के अध्यक्ष सुबोध यादव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजी शासन की गुलामी से आजाद हुआ। इस स्वतंत्रता के पीछे लाखों देशवासियों का संघर्ष, त्याग और बलिदान छिपा है। उन्होंने कहा कि आजादी की कीमत को समझते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में युवा सद्भावना मंच के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का परिणाम है। हमें अपने महान देश का नागरिक होने पर गर्व होना चाहिए और मिलकर भारत को एकजुट, मजबूत एवं समृद्ध बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर इसराइल अली, जावेद अख्तर, डॉ. गुलाम मुस्तफा, डॉ. विकास बघेल, आसिफ अब्बासी, वसीम, कंचन, सीता, सबा, जोयना, याकूब, आरिश अली, सोनू मौर्य, रूबी, खुसनाज, नौशाद अली, अमिरूल, जैद, ओमप्रकाश राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights