मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बदायूं पुलिस परेड ग्राउंड से निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश

August 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत आज पुलिस परेड ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों के कदम देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच आगे बढ़ते रहे। तिरंगा यात्रा पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, गांधी ग्राउंड और लावेला चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल दिखाई दिया।
लावेला चौक व रोडवेज के मध्य व्यापारी विजय मेहंदीरत्ता ने अपनी दुकान के बाहर स्टाल लगाया। यहां पर वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी अशोक खुराना एव व्यापारी विजय मेहंदीरत्ता ने फूलमाला पहना कर एव पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सभी को शीतल जल वितरण किया। वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने दोहे के माध्यम से कहा कि शुरू तिरंगा यात्रा,दिखा नया उत्साह,फूलों की वर्षा हुई,जगह जगह हर राह। इस मौके पर अमित मेहंदीरत्ता सहित बड़ी संख्या में लोगो ने मौजूद रहे कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान, आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तिरंगा कहीं भी इधर-उधर पड़ा हुआ अथवा असम्मानजनक स्थिति में दिखाई न दे। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि भारत को स्वतंत्र, सशक्त और मजबूत बनाने वाली सबसे बड़ी ताकत देश की एकता और अखंडता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराने और उसकी गरिमा बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्वतंत्रता और पर्यावरण की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों ने देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक को देश की प्रगति, स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा देश की आन, बान और शान से जुड़ा अभियान है। भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसमें युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि तिरंगा हमारे बलिदान, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। इसे सदैव पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और जनपद व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights