भारतीय हलधर किसान यूनियन ने धूमधाम से मनाया चौथा स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2026-08-13 at 4.18.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस गुरुवार को तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स के प्रादेशिक कार्यालय पर हर्षोल्लास और किसान एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा माहेश्वरी के नेतृत्व में किया गया। इसमें राष्ट्रीय, मंडलीय एवं जनपदीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में संगठन की स्थापना के उद्देश्यों और अब तक किए गए किसान हित के संघर्षों को याद किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय हलधर किसान यूनियन का उद्देश्य देश के किसानों की आवाज को मजबूती देना और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। संगठन का संकल्प है कि कोई भी किसान अपनी जायज समस्या को लेकर अकेला न रहे। एक किसान की समस्या को पूरे संगठन की समस्या मानकर उसके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा माहेश्वरी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता होने के साथ ही अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव है। इसके बावजूद किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने किसानों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सिंचाई, उचित मूल्य, समय पर न्याय और सम्मानजनक जीवन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन को किसानों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों और मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। न्याय मिलने में अनावश्यक देरी भी किसान के हितों को प्रभावित करती है। किसान की आवाज सुनकर उसकी समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाना जरूरी है।राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि किसान हित में संघर्ष, आंदोलन, धरना या अन्य कार्यक्रम होने पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आई-कार्ड, टोपी एवं पटका के साथ अनुशासनबद्ध तरीके से कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि किसान हित की लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि संगठन किसान आयोग के गठन, किसान सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, उचित अधिकार और त्वरित न्याय की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा। जब तक किसानों को उनका अधिकार, सम्मान और न्याय नहीं मिलेगा, संगठन की आवाज बुलंद होती रहेगी।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, पत्रकार सौरभ चौहान, पत्रकार सूरज सागर, मनोज गुप्ता, प्रिंस माहेश्वरी, मुकेश सिंह, नीरज अग्निहोत्री, नीरज शर्मा, जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर, उमेश वार्ष्णेय, सचिन असावा, संजीव सिंह, ललित यादव, नवाब सिंह यादव, लालू यादव, धीरज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights