मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

राशन लेने पहुंचे किशोर को पीटा, कुत्ते से कटवाने का आरोप,पुलिस को दी तहरीर,जांच

August 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर में राशन लेने पहुंचे एक किशोर के साथ मारपीट और उसे पालतू कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोर की मां को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने तीन दिन बाद बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रामपाल सिंह की पत्नी राजेश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अगस्त को उसका किशोर बेटा प्रिंस राशन लेने कोटा डीलर महेंद्र यादव की दुकान पर गया था। वहां कोटेदार का बेटा अरविंद मौजूद था। आरोप है कि राशन की पर्ची निकालने की बात को लेकर अरविंद ने प्रिंस के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
तहरीर के मुताबिक, इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपना पालतू कुत्ता प्रिंस के पीछे दौड़ा दिया। कुत्ते ने किशोर के शरीर में कई जगह काटकर उसे घायल कर दिया। किसी तरह बचकर प्रिंस घर पहुंचा तो आरोप है कि अरविंद भी ईंट लेकर उसके पीछे घर तक पहुंच गया।
पीड़िता का आरोप है कि बेटे का विरोध करने पर अरविंद ने उसे भी ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद मां-बेटा डर के कारण पुलिस से शिकायत करने नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों द्वारा हिम्मत देने के बाद बुधवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अपने पास रख ली है। हालांकि, पीड़ितों के मेडिकल परीक्षण के संबंध में पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights