मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

देशभक्ति के जज्बे के साथ भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर और गांव

August 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत बदायूँ के बिसौली नगर, बिसौली ग्रामीण करनपुर, आसफपुर, सहसवान नगर, सहसवान ग्रामीण, इस्लामनगर, दहगवां, उघैती, बिल्सी ग्रामीण, बदायूं नगर, सिविल लाइन, वजीरगंज, सलारपुर, मुजरिया, गढ़िया हरदोइपट्टी, कादरचौक, उसावां, गौतरा में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों के साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार तथा पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इसी क्रम में तिरंगा यात्रा बिसौली नगर में ब्लॉक परिसर से अटल चौक, बिसौली ग्रामीण में सिंचौली मोड से अहिल्याबाई होल्कर, करनपुर में डीआरपी इस्लामनगर से सबानगर शाहिद मोहित राठौड़ पार्क, आसफपुर में हनुमानगढ़ आसफपुर से टीएस इंटर कॉलेज, सहसवान नगर में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय से तहसील परिसर सहसवान, सहसवान ग्रामीण में सिद्ध बाबा मंदिर इब्राहिमपुर से शादीपुर, इस्लामनगर में ब्लॉक परिसर से तिरंगा चौक इस्लामनगर, दहगवां में स्टेट बैंक परिसर से ब्लॉक परिषद दहगवां, उघेती में देवी मंदिर खितौरा से राजबिरोलिया जाहरवीर बाबा मंदिर, बिल्सी ग्रामीण में रसौली बाजार से रसौली अंबेडकर पार्क, बदायूं नगर में श्री राम विद्या मंदिर से मथुरिया चौक, सिविल लाइन में रानी लक्ष्मीबाई चौक से राजकीय इंटर कॉलेज, वजीरगंज में गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर से शहीद गजराज सिंह स्मारक वजीरगंज, सलारपुर में औरंगबाद खालसा पेट्रोल पंप से कुंवरगांव हनुमान मंदिर, गढ़िया हरदोइपट्टी में सतीश मेमोरियल स्कूल टिकरा से भोजपुर पंचायत घर, कादरचौक में ब्लॉक परिसर से थाना चौराहा कादरचौक, उसावां में ब्लॉक परिसर से हनुमानगढ़ी मंदिर, गौतरा मंडल में गौतरा से गूरा बरेला इस तरह से भाजपा के 30 मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। तिरंगा यात्रा हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देती है कि हम अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज और एकजुट नागरिक ही मजबूत भारत की आधारशिला हैं।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा स्वतंत्रता संग्राम की गाथा केवल इतिहास की पुस्तक का विषय नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। तिरंगा यात्रा के जरिए युवाओं को उन महानायकों के संघर्ष और त्याग से जोड़ने का काम हो रहा है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा तिरंगा यात्रा ने गांवों में उत्साह और देशभक्ति का नया वातावरण बनाया है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता यह दर्शाती है कि राष्ट्रहित के विषय पर पूरा समाज एकजुट है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का गौरव और जिम्मेदारी दोनों है।जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा भारत की पहचान उसकी एकता और विविधता में निहित है और तिरंगा इसी एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों को जाति, क्षेत्र और वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्र की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति समर्पण का भाव ही राष्ट्र को निरंतर आगे बढ़ाता है।पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति को नई ऊर्जा देने वाला अभियान है। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा तिरंगे के सम्मान के साथ देश की प्रगति, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प भी लिया जाना चाहिए।पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाया है। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के बीच निकली यात्राओं ने यह संदेश दिया है कि राष्ट्रप्रेम किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय की साझा भावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और बच्चों में भी देश के प्रति गौरव की भावना मजबूत होती है।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए सभी को देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी ने इसे जन-जन का अभियान बना दिया है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना हर परिवार तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर तिरंगे के रंग में रंगे, यही इस अभियान की सफलता होगी।वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने कहा तिरंगा यात्रा में जिस उत्साह के साथ ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, वह राष्ट्र के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है। तिरंगा हमारे गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य के बीच एक मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पहुंचाना केवल अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का सामूहिक संकल्प है।यात्रा कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, डीसीबी चैयरमैन जेके सक्सेना, डीसीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, बुद्धपाल सिंह, मनोज मशीह, राणा प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, अमित पाठक, के.सी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, गजेंद्र यादव, ओम कृष्ण सागर, विक्रांत यादव, वीरेंद्र राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र गुप्ता, अनुपम पाठक, ज्योति रावत, प्रियंका सिंह चौहान, भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, संदीप चौहान, आशीष शाक्य, अनुज माहेश्वरी, प्रदीप चौधरी, उमेश राठौर, धीरज पटेल, मुनीश पंडित, दुष्यंत सिंह, अनुज सक्सेना, अनुराग दीक्षित, अजय तोमर, पुरषोत्तम टाटा, मुनीश राघव, देव सिंह यादव, मुरली मनोहर गुप्ता, सहदेव सागर, नीटू पाल, रचना शंखधार, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, राजीव शर्मा, ललतेश शाक्य, सर्वेश कश्यप, विजय शर्मा, दिनेश राजपूत, वीरपाल सिंह यादव, परमवीर शाक्य, राहुल देव शाक्य, विदेश श्रीवास्तव, नौरंग पाल, राहुल लोधी, राज कश्यप, उपदेश चौहान, अनुभव उपाध्याय तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights