मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर लगे भीषण जाम पर कछला चौकी इंचार्ज सस्पेंड

August 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण जाम लगा था। इसमें डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा भी फंस गए थे। कई घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहने और मौके पर कछला चौकी प्रभारी रिंकू सिंह के नजर न आने को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।
मामले की जांच कराई गई, जिसमें चौकी प्रभारी की ड्यूटी के प्रति लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला चौकी प्रभारी रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया। रविवार रात डीएम और एसएसपी कछला गंगाघाट का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान उन्हें उझानी के आगे बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण जाम की सूचना मिली। कुछ ही देर में जाम इतना लंबा हो गया कि अधिकारियों के वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।
हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहने से स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
जाम की स्थिति संभालने के लिए एसपी सिटी अभिषेक सिंह कछला गंगाघाट पहुंचे। उनकी निगरानी में वाहनों को बिल्सी की ओर डायवर्ट कराया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया जा सका। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई जांच में सामने आया कि कछला चौकी प्रभारी रिंकू सिंह ड्यूटी के दौरान अपेक्षित सक्रियता नहीं बरत रहे थे। कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों के पालन में भी लापरवाही सामने आई।
उनकी इसी शिथिलता के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights