पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-12 at 5.40.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला पुस्तकालय से संबंधित जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पुस्तकालयों की व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पुस्तकालयों में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाए और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने पुस्तकालयों के प्रभावी संचालन एवं उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग पर विशेष जोर दिया।इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम-2025 से संबंधित बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारियों, सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को शासन की योजनाओं एवं निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यों को सही ढंग से और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करें तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और पात्रता के आधार पर ही लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाए।
जॉब कार्ड सत्यापन में बरती जाए पूरी पारदर्शितामुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जॉब कार्डों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पात्र लाभार्थियों के ही जॉब कार्ड बनाए जाएं। जॉब कार्ड को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिले।सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों, सचिवों एवं ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा जिम्मेदारी के निर्वहन में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights