मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

मचलई में दिव्यांग एकता संगठन समिति की बैठक, समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन की तैयारी

August 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दिव्यांग एकता संगठन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मचलई स्थित सरकारी गोदाम में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को एकजुट करना, संगठन को मजबूत करना और गांव-गांव जाकर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।बैठक में तय किया गया कि दिव्यांग एकता संगठन समिति द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गांव में अभियान चलाकर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनकी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाया जाएगा।समिति के अध्यक्ष सदाकत खान ने कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी की जानी चाहिए, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। जो दिव्यांगजन शिक्षित हैं, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार और नौकरी दी जानी चाहिए।सदाकत खान ने कहा कि दिव्यांगजनों को बिजली के बिल में भी छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों के लिए बिजली का बिल भी एक बड़ी परेशानी बन जाता है। सरकार को दिव्यांगजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिजली बिल में विशेष रियायत देनी चाहिए।उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस प्रकार 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले पात्र लोगों को मोटर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जा रही है, उसी प्रकार 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले पात्र दिव्यांगजनों को भी मोटर ट्राईसाइकिल की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें आवागमन में परेशानी न हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक में कल्लू, रामनिवास यादव और रजनीश राठौर ने कहा कि आगामी सितंबर माह में जगत ब्लॉक पर दिव्यांगजनों की जनसमस्याओं को लेकर एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।सदाकत खान ने यह भी कहा कि जिन दिव्यांगजनों की पेंशन रुकी हुई है, उनकी पेंशन जल्द उनके खातों में पहुंचने की उम्मीद है। यदि पेंशन की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाली तारीख में विकास भवन में संबंधित अधिकारियों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिव्यांग एकता संगठन समिति आगे भी गांव-गांव जाकर दिव्यांगजनों को जागरूक करने और संगठन से जोड़ने का अभियान जारी रखेगी, ताकि जिले के दिव्यांगजनों की समस्याओं को एक मजबूत आवाज के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।इस मौके पर धीरपाल शैलेंद्र बाबा जी कटरा अनिल यादव राजवीर राजू लियाकत जलील राम रतन संजीव यादव कालीचरण यादव सोनू सागर भूरा रूपवती मंजू देवी सावित्री मोहम्मद उस्मान रचना पाल रोशन जहां गुलशन जहां नरेंद्र सागर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights