उझानी में तिरंगा यात्रा पर बरसीं फूलों की पंखुड़ियां, गूंजे भारत माता के जयकारे

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.48.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को उझानी नगर में देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। वहीं, मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे नगर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। यात्रा में अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ एमजीपी इंटर कॉलेज, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के बैंड शामिल रहे। बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने वातावरण में जोश भर दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया, मंडल प्रभारी आरती कश्यप, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश पहलवान, तिरंगा यात्रा संयोजक आशीष शाक्य, रतन जिंदल, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, अजय तोमर, संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज ने जगह-जगह किया स्वागततिरंगा यात्रा जैसे ही नगर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया। घंटाघर चौराहे पर भाजपा नेता जमीर खान ने बूथ अध्यक्षों और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बिल्सी रोड स्थित बाड़े वाली मस्जिद के पास जमीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की।
कुरैश्यान मस्जिद पर असलम कुरैशी और जमील अंसारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। किला खेड़ा तथा राजा कटपीस के पास भी मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल का मुस्लिम समाज के लोगों ने माला और पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में नईम सैफी, शानू रजा, निराले अल्वी, इरफान खान, बबलू सैफी, डॉ. शफात अब्बासी, मुकेश अंसारी, असलम कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी तिरंगा हाथ में लेकर सहभागिता की। इससे उझानी में राष्ट्रप्रेम के साथ सामाजिक भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देखने को मिला। नगर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगों से सजे नगर और देशभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights