मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बिल्सी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली,भारत माता के जयकारे लगे

August 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार, 11 अगस्त को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करना चाहिए और देश की प्रगति एवं विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें तिरंगा कॉन्सर्ट, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, राष्ट्रीय ध्वज आधारित कार्यक्रम, तिरंगा थीम पर प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण, तिरंगा रंगोली, तिरंगा-प्रेरित कलाकृतियां, अभियान का प्रचार-प्रसार, तिरंगा सेल्फी और हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।प्राचार्य ने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना चाहिए।
तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।इस अवसर पर शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights