मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बिल्सी में तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब,भारत माता के जयकारे गूंजे

August 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को बिल्सी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से हुआ। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार, अटल चौक और थाना मोड़ होते हुए अंबियापुर चौराहे तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा। लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी और फोटो भी लिए। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
वहीं तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। यात्रा के मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights