मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा बदायूँ,तिरंगे संग निकले राष्ट्रभक्त

August 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत बदायूँ के बगरैन, दातागंज ग्रामीण, म्याऊ मंडल में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों के साथ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इसी क्रम में तिरंगा यात्रा बगरैन मंडल की यात्रा मुड़िया सताशी के ठाकुर जी मंदिर से शहीद हरिओम सिंह इटऊआ, म्याऊ मंडल की यात्रा ब्लॉक परिसर म्याऊ से प्राचीन माता मंदिर तथा दातागंज ग्रामीण मंडल की यात्रा कदराबाद से हाथी भूड़ तक यात्रा सम्पन्न हुई।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को केवल एक पर्व के रूप में मनाना नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आज हर भारतीय को अपने राष्ट्र की उपलब्धियों पर गर्व है।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का भाव और अधिक मजबूत हुआ है।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। तिरंगा हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों के संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।यात्रा कार्यक्रम में पूर्व डीसीबी चैयरमैन उमेश राठौर, वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता हीरा लाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के.सी शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, सुरेश सिंह राठौर, भावेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण नरेश पाल, मंडल अध्यक्ष म्याऊ ओमपाल राजपूत, कुंवर शिवम प्रताप सिंह तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights