मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

संगठन सृजन अभियान में अजय शुक्ला को शाहजहांपुर, पारस शुक्ला को पीलीभीत की जिम्मेदारी

August 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न जिलों में ऑब्जर्वर एवं कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निवर्तमान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला को शाहजहांपुर संगठन सृजन अभियान का ऑब्जर्वर/कोऑर्डिनेटर तथा उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला को पीलीभीत जिला एवं महानगर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का समन्वयक नियुक्त किया गया है।इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिला एवं महानगर स्तर पर संगठन को विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। पार्टी के अनुसार अभियान केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से सीधे संवाद को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा। संगठनात्मक बदलावों के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा महानगर/शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अजय शुक्ला ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि शाहजहांपुर में संगठन सृजन अभियान को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान से जुड़े ऑब्जर्वरों एवं नवनियुक्त कोऑर्डिनेटरों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में बैठक आयोजित की जा रही है, जिसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।वहीं पारस शुक्ला ने पीलीभीत की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज उठाएंगे।अजय शुक्ला एवं पारस शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को नई मजबूती और दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights