मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

गौशालाओं में हरे चारे और बारिश से बचाव की हो पूरी व्यवस्था : धर्मपाल सिंह

August 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन में पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गोवंश भूखा न रहे, खुले में न घूमे और किसानों के खेतों व सड़कों पर दिखाई न दे। इसके लिए प्रदेशभर में गौशालाओं को मजबूत किया जा रहा है।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में करीब 7,500 गौशालाओं में लगभग 13 लाख गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था सरकार कर रही है। इन गौवंश के भरण-पोषण पर प्रतिदिन करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरेली मंडल की सभी गौशालाओं में बरसात के दौरान गोवंश को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। गौशालाओं में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर वहां हरा चारा बोने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पशुओं को संचारी रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है। इस समय मुंहपका-खुरपका रोग के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके साथ ही लंपी स्किन डिजीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से शुरू किए गए अभियान के माध्यम से बीमारी की रोकथाम की गई है। पूर्वांचल में आजमगढ़ समेत अन्य जिलों में भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनाना है। कई गौशालाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। गाय के दूध के साथ अब गोबर से भी उपयोगी उत्पाद तैयार करने और उससे आय बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में गोवंश संरक्षित और सुरक्षित रहे तथा उनकी सभी मूलभूत जरूरतों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
छात्र हित सरकार की प्राथमिकता
प्रेस वार्ता में मंत्री ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में छात्र-छात्राओं का हित प्राथमिकता में है। छात्र देश का भविष्य हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और जो भी गलती करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
2027 में भाजपा की सरकार बनाने का दावा
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में अपनी जमीन तलाशती नजर आ रही है। उनके मुताबिक जिन दलों ने बिरादरी की राजनीति को आधार बनाया, उनका जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे भी उसे राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा।
धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति है “न्याय सबको, तुष्टिकरण किसी का नहीं।” जो गलती करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights