मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

बदायूँ में गंगा का विकराल रूप, कदम नगला में तेज हुआ कटानतीन दिन में कई बीघा कृषि भूमि गंगा में समाई, जूनियर हाईस्कूल पर भी मंडराया खतरा

August 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही उसका रौद्र रूप दिखाई देने लगा है। बदायूं की तहसील दातागंज क्षेत्र तथा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कदम नगला रैपुरा में गंगा का कटान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में किसानों की काफी कृषि भूमि गंगा की धारा में समा चुकी है। अब कटान गांव के सरकारी जूनियर हाईस्कूल तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार गंगा की तेज धार लगातार जमीन को काट रही है। कटान की चपेट में आने से बिजली की लाइन के खंभे और ट्रांसफार्मर भी गंगा में समा गए हैं। इसके चलते क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो गांव की अन्य संपत्तियों और आबादी पर भी खतरा बढ़ सकता है।गांव के प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजनौर डैम और नरौरा से भी पानी छोड़े जाने की सूचना है। पानी की बढ़ती आवक और गंगा के तेज कटान को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।ताया गया कि पूर्व एसडीएम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था और ग्रामीणों को राहत एवं बचाव कार्य का भरोसा दिया था। वहीं एसडीएम दातागंज ने कहा कि फिलहाल उनके अनुसार मौके पर ऐसी स्थिति नहीं है, फिर भी वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे। यदि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति सामने आती है तो तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कराया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा के बढ़ते कटान को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि कृषि भूमि, विद्यालय, बिजली व्यवस्था और गांव की आबादी को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights