मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

कछला से गंगाजल लेकर पैदल बदायूं पहुंचे भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर पैदल कांवर लेकर बदायूं पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक के स्वागत के लिए रविवार को शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. शैलेश पाठक के साथ बड़ी संख्या में कांवरिये हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष करते हुए बदायूं पहुंचे। रास्ते भर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई और लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर कांवरियों के लिए फल, शीतल जल और कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था भी की गई।कछला गंगा घाट पर गंगाजल भरने के बाद डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था पैदल बदायूं के लिए रवाना हुआ। जैसे-जैसे कांवरियों का जत्था शहर की ओर बढ़ा, वैसे-वैसे स्वागत करने वालों की भीड़ बढ़ती गई। कांवड़ियों के आगमन को लेकर शहर में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवर लेकर चल रहे थे और वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।कल दातागंज से बदायूं तक निकली विशाल कांवर यात्रा में उमड़े जनसैलाब की चर्चाओं के बीच आज पुनः डॉ. शैलेश पाठक के कांवर लेकर पैदल कछला से बदायूं पहुंचने पर लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर कांवरियों का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।लालपुल से इंद्रचौक तक स्वागत का सिलसिला, पुलिस प्रशासन ने भी बरसाए फूललालपुल पर शिखर मेडिकल स्टोर की ओर से कांवरियों का स्वागत किया गया। इसके बाद इंद्रचौक पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुष्पवर्षा कर कांवरियों का अभिनंदन किया गया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी, कोतवाली और सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने कांवरियों के शांतिपूर्ण आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।इंद्रचौक, कदीर मार्केट और आसपास के बाजारों में व्यापारियों तथा पत्रकारों ने भी कांवरियों पर पुष्पवर्षा की। उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं और फल, शीतल जल तथा कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए। जगह-जगह स्वागत के कारण पूरा मार्ग शिवमय नजर आया। लोगों ने कांवरियों के साथ चलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवास पर भी डॉ. शैलेश पाठक और उनके साथ चल रहे कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया। यहां राणा प्रताप सिंह, जेके सक्सेना समेत सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
बदायूं स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर डॉ. शैलेश पाठक और कांवरियों का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाईं तथा पुष्पवर्षा कर कांवरियों का अभिनंदन किया।भाजपा कार्यालय पर राजीव कुमार गुप्ता, आशीष शाक्य, जुगेंद्र राठौर, अनुभव उपाध्याय, उमेश राठौर, अमन मयंक शर्मा, आरती कश्यप समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां काफी देर तक शिवभक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। भाजपा कार्यालय परिसर में भी हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
इसके अलावा बालाजी मंदिर पर मोहित राज शर्मा, संजीव गुप्ता, शंकर रुद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया। कचहरी चौराहे पर गंगा सिंह कश्यप के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। सभासद जया साहू ने अपने आवास पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ कांवरियों का अभिनंदन किया। प्रजापति टी स्टाल पर भी कांवरियों का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया गया।
भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में चल रहे कांवरियों का जत्था रविवार रात दातागंज के सराय स्थित पंचतेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर परिसर में विश्राम करेगा। इसके बाद सावन के दूसरे सोमवार की सुबह कांवरिये पंचतेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।
कांवर यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर से कांवरियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कांवरियों को फल, पानी और शीतल पेय उपलब्ध कराया। यात्रा के दौरान आस्था, उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।
पुलिस-प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, भीड़ के बीच दिखाई सतर्कता
बदायूं शहर में कांवरियों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी। कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस की टीमों ने भी व्यवस्थाएं संभालीं।
भारी भीड़ के बावजूद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा और कांवरियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए लगातार निगरानी की। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांवरियों के साथ चल रहे लोगों और स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ के कारण कई स्थानों पर काफी देर तक चहल-पहल बनी रही।
इस दौरान राजीव कुमार गुप्ता, जोगेंद्र सिंह पटेल, उमेश राठौर, आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय, आरती कश्यप, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अमित कुमार सिंह, भगवान सिंह मौर्य, विकास शर्मा, अजय तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
कछला से गंगाजल लेकर पैदल बदायूं पहुंचे कांवरियों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब शहर में चर्चा का विषय बना रहा। पूरे मार्ग में शिवभक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अब सभी की निगाहें सावन के दूसरे सोमवार पर हैं, जब डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में कांवरिये पंचतेश्वर स्वयंभू महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights