मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बदायूँ में कांवड़ मार्ग पर रातभर सफाई अभियान शुरू, पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने दिखाई हरी झंडी

August 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्रावण माह में कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने विशेष पहल शुरू की है। कांवड़ मार्ग पर अब रातभर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कल देर शाम पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने मढ़ई चौक और डीएम चौराहे पर विशेष सफाई टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रावण माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िए नगर से होकर गुजरते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पालिका ने कांवड़ मार्ग समेत उससे जुड़े प्रमुख रास्तों, चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य रातभर सफाई कर सुबह तक पूरे मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना है।
पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इस दौरान हजारों शिवभक्त कांवड़ लेकर नगर से गुजरते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व भी है।
विशेष अभियान के तहत अलग-अलग सफाई टीमें कांवड़ मार्ग, प्रमुख बाजारों, चौराहों और शिव मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगी। टीमें सड़क पर जमा कचरे को तत्काल हटाने, नालियों की सफाई और कूड़ा उठान के साथ आवश्यकता के अनुसार पानी का छिड़काव करेंगी। कहीं भी गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराई जाएगी।
फात्मा रज़ा ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पालिका अधिकारी और कर्मचारी अभियान की लगातार निगरानी करेंगे, ताकि कांवड़ मार्ग की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।उन्होंने नगरवासियों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान को पूरी तरह सफल बनाना संभव नहीं है। नगर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।रात्रि विशेष सफाई अभियान के लिए पालिका की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सफाई, कूड़ा उठान और स्वच्छता व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को पूरे मार्ग में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद, अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, सफाई नायक तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रावण माह के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights