मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की बरेली में शुरुआत, 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का मौका

October 14, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब बरेली में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग शुरू करेगा। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक नवंबर को होने वाले एलन शार्प एग्जाम में शामिल होकर विद्यार्थी फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड डॉ. विपिन योगी और बरेली सेंटर के मेंटर एवं सेंटर हेड डॉ. कुलदीप बालियान ने पोस्टर का विमोचन किया। सीआर चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। बरेली में शुरुआत से स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी। डॉ. विपिन योगी ने कहा कि बरेली में कोचिंग शुरू होने से विद्यार्थियों को अपने शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। डॉ. कुलदीप बालियान ने बताया कि यहां जेईई मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी के साथ कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं और ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को नियमित कंप्यूटर आधारित टेस्ट, एलन ऐप से होमवर्क, ऑनलाइन डाउट समाधान और टेस्ट विश्लेषण की सुविधा भी मिलेगी।
क्लासरूम कैंपस का कार्यालय सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रभा टॉकीज के पास रामपुर गार्डन स्थित गैलेरिया बिल्डिंग के तीसरे तल पर संचालित हो रहा है। संस्थान की स्थापना 18 अप्रैल 1988 को हुई थी। एलन के अनुसार, देश के 81 शहरों में इसके स्टडी सेंटर और 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights