मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अपराध

उझानी में सुबह 8 बजे मंदिर में चोरी की कोशिश, पड़ोसी के शोर से नाकाम हुई साजिश

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी-बदांयू ।नगर के स्टेट बैंक के समीप स्थित बाबा ग्लास हाउस की दुकान के पास बने मंदिर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चोरी की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात युवक सरिया डालकर ताला तोड़ ही रहा था कि पड़ोसी दुकानदार की नजर पड़ गई और उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया।जानकारी के मुताबिक बाबा ग्लास हाउस के बगल में स्थित विश्नू भगवान् के मंदिर का ताला तोड़ने के लिए एक युवक सुबह-सुबह पहुंचा था। इसी दौरान पास की दुकान खोलने आए दुकानदार अजय अग्रवाल ने उसे संदिग्ध हालत में देखा। अजय ने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही युवक हाथ में औजार लिए मौके से फरार हो गया।मंदिर के महंत हरीओम शर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि ताला क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन चोरी नहीं हो पाई।घटना के बाद बाजार में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दुकानदारों ने पुलिस से सुबह के समय गश्त बढ़ाने और मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगवाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights