मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

बदायूं में एच.पी. इंस्टीट्यूट की सामाजिक पहल, गुरुकुल के जरूरतमंद बच्चों को वितरित की कॉपी-पेन

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एच.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ने गुरुकुल में अध्ययनरत वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी एवं पेन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। अध्ययन सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. आलोक सरल, प्रभात सक्सेना, अक्षरा सक्सेना एवं अभिजीत गुप्ता ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. रतिका चावला ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्था का दायित्व है कि वह जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करे। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर रजत पटेल ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
संस्थान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स यादवेन्द्र पटेल, गजेंद्र पटेल एवं तीर्थंद्र पटेल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वंचित बच्चों तक शिक्षा के संसाधन पहुंचाना समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है। चेयरमैन हर प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर गुरुकुल परिवार एवं बच्चों ने एच.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights