बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के पुराने शहर मोहल्ला कोट निवासी 43 वर्षीय सरिता कश्यप पत्नी सोनी कश्यप ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया सरिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतिका सरिता की पुत्री सुमन कश्यप ने बताया सुबह घर में हम दोनों बहने कमरे में टीवी देख रहे थे पापा कुत्ता को टहलाने घर से बाहर ले गए थे मां सरिता कश्यप नहाने के लिए गई थी इस दौरान उन्होंने कुत्ते की किलनी मारने वाली दवा पी ली आधे घंटे बाद देखा उनकी हालत बिगड़ने लगी परिवार वाले तुरंत सरिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने सरिता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई।