पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-08-01 at 4.47.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव किए बिना पूरे शहर का समान रूप से विकास करना है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के मकान से मूलचन्द्र की चक्की तक बनने वाली 14 लाख 70 हजार रुपये लागत की सीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई।इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे की ओर गुरुद्वारे के पास 4 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि शहर का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी, वह अब पूरी हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद किशोर कश्यप, अतुल रस्तोगी, कमलजीत कौर,विमला शर्मा, हेमा अरोरा, चरनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, छोटा भाई, रिजवान, परवेज, नसीम खा,अनवार अन्सारी, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights