बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन हेतु सुझाव दिए जाने से सम्बन्धित विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का सदस्य नामित होने पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में शिशुपाल कठेरिया, मनोज थापाड़ियाल, हरवंश सिंह, हरि सिंह वरदान, प्रभु दयाल लोधी, बंटी शर्मा अरुण कश्यप अमरीश कठेरिया, योगेश बंटी जो पी एस पाल, विशाल बिन्दु अंकित आर्य, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सचिन कुमार, श्याम सिंह चौहान, ओम प्रकाश लोधी गौरव गंगवार, सुंदरम सक्सेना,अमित कुमार आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।