बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन हेतु सुझाव दिए जाने से सम्बन्धित विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का गठन किया गया है । इस समिति के अध्यक्ष द्वारा ग्यारह विधायकों को समिति में शामिल किया गया हैं। यह जानकारी प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा 15 जुलाई पत्र द्वारा दी गईजिसमें 125 कैंट विधायक/प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का सदस्य नामित किए गया।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नामित किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं एवं बरेली के सभी क्षेत्रवासियों ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को फोन द्वारा तथा कैंट विधानसभा कार्यालय पहुंच कर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवम् विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।इस नई समिति में बरेली कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल के साथ आशीष कुमार सिंह हरदोई , अंजुला सिंह माहौर हाथरस,मनीष असीजा फिरोजाबाद , बाबन सिंह गोंडा, कमाल अख्तर मुरादाबाद, पिंकी सिंह संभल, तेज प्रताप सिंह मैनपुरी, डॉ अजय कुमार बागपत,डॉ सुरभि फर्रुखाबाद, को सदस्य बनाया गया है।