मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बकाया वाहन टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 16 वाहनों को सीज कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहनों में चार ईको वैन, दो बड़ी बसें, पांच ई-रिक्शा और पांच ऑटो शामिल हैं। सभी वाहनों को पुलिस लाइन बदायूं, उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं एवं थाना सहसवान में सीज किया गया है।वहीं, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग की ओर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान किए गए।परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का बकाया टैक्स समय से जमा करें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया टैक्स जमा नहीं करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights