मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में जनगणना के दूसरे चरण को सफल बनाने में मीडिया से सहयोग की अपील

October 31, 2026By admin0 comments
👁 39 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद में जनगणना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंघला ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर जनगणना के महत्व, तैयारियों और प्रक्रिया की जानकारी साझा की। उन्होंने जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने में मीडिया से सक्रिय सहयोग की अपील की।सीडीओ गामिनी सिंघला ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से जनसंख्या से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्र किए जाते हैं, जिनके आधार पर सरकार भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करती है। इसलिए जनगणना का कार्य सही और प्रमाणिक जानकारी के साथ संपन्न होना बेहद जरूरी है।उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि जनगणना के दूसरे चरण के दौरान आमजन तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाएं और लोगों को इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मीडिया की जागरूकता और सकारात्मक सहभागिता से जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपदवासियों से भी अपील की गई कि वे जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें तथा मांगी गई जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं। सीडीओ ने कहा कि प्रशासन जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता में प्रशासन के साथ मीडिया और आमजन की सहभागिता भी बेहद अहम है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights