मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में युवा संसद के 4.0 सत्र का आयोजन,शिक्षा और परीक्षा प्रणाली पर युवा सांसदों ने की सार्थक बहस, पक्ष-विपक्ष में रखे तार्किक विचार

October 31, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में ‘युवा संसद’ के 4.0 सत्र का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर और सार्थक विचार-विमर्श किया।सत्र के दौरान युवा सांसदों ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की भूमिका निभाते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तार्किक एवं तथ्यपरक विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने आदर्श नेताओं की भूमिका का प्रभावशाली ढंग से निर्वहन करते हुए संसदीय परंपराओं के अनुरूप बहस में भाग लिया।इस दौरान विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, समसामयिक विषयों की समझ और अभिव्यक्ति कौशल देखने को मिला। आयोजन ने यह संदेश दिया कि विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश की शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक चुनौतियों के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और परीक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विद्यार्थियों का संवेदनशीलता एवं परिपक्वता के साथ विचार रखना उनके जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का परिचायक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और सत्य एवं न्याय के पक्ष में खड़े होने का साहस विकसित होता है।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा। युवा संसद का यह सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं अनुभवपरक सिद्ध हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights