29 जुलाई को भाजपा मनाएगी गुरु पूर्णिमा, शुरू होगा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान

WhatsApp Image 2026-07-27 at 4.33.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।भाजपा कार्यालय पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई को शुभारंभ एवं गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित जिला कार्यशाला को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कुमार गुप्ता ने बताया भाजपा द्वारा 29 जुलाई से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया जाएगा जो कि 20 फरवरी को उनकी जयंती तक चलेगा अभियान। अभियान के प्रथम चरण “समरसता दीप अभियान” के अंतर्गत जनपद के सभी श्री गुरु रविदास मंदिरों में भव्य सामूहिक दीपोत्सव एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। जनपद में जिन स्थानों पर श्री गुरु रविदास महाराज का मंदिर उपलब्ध नहीं है, वहाँ प्रत्येक मंडल के प्रमुख मंदिरों में श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समरसता दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक समरसता का संकल्प कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ होने वाले कलश वंदन अभियान के क्रम में जनपद में भी पावन मिट्टी युक्त कलशों के आगमन पर संत-महात्माओं, मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में उनका स्वागत, पूजन एवं वंदन किया जाएगा। अभियान के आगामी चरणों में संत संपर्क अभियान, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, मंदिर संपर्क, संत-महात्माओं एवं सामाजिक नेतृत्व से संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, मानवता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगे बताया 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है, जो ज्ञान, संस्कार, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। महर्षि वेदव्यास ने वेदों का संकलन कर भारतीय ज्ञान परंपरा को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। इसी कारण गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। हमारे साधु-संत, ऋषि-मुनि, आचार्य, पुजारी, शिक्षक एवं शिक्षाविद समाज को ज्ञान, संस्कार, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते हैं। गुरु ही व्यक्ति के चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों में मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रमों में साधु-संतों, पुजारियों एवं गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा तथा उनसे राष्ट्र, समाज की उन्नति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया भाजपा द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय (डीएलपी) में प्रत्येक कार्यकर्ता निर्धारित सभी विषयों का प्रशिक्षण पूर्ण कर अपना डीएलपी प्रमाणपत्र अवश्य प्राप्त करें। जिन कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभी शेष है, वे आपस में एक-दूसरे का सहयोग करते हुए प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं। डीएलपी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, इतिहास, संगठनात्मक कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा डिजिटल तकनीकों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सुदृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर भाजपा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है।मंच का संचालन जिला महामंत्री/अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, के.सी शाक्य, अमित पाठक, कुंवर शिवम प्रताप सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights