मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरदार पटेल की जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली राष्ट्रीय एकता रैली

October 31, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं उपप्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने सरदार पटेल की प्रमुख उपलब्धियों एवं दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया।एनसीसी प्रभारी अवनीशा वर्मा ने कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉ. शुभी भसीन, डॉ. उमा सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. वंदना वर्मा सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights