मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्री अग्रवाल सभा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ,रंगारंग कार्यक्रम हुए

October 31, 2026By admin0 comments
👁 10.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सभा द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आरके रिसॉर्ट में उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार गोयल और अग्रवाल सभा बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के जूनियर एवं सीनियर बच्चों ने एकल नृत्य, युगल नृत्य और सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारा कायम करने के लिए अभिमान एवं ईर्ष्या का त्याग कर समरसता और समानता की भावना विकसित करनी होगी। अग्रवंशियों को सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक रूप से भी सशक्त होना आवश्यक है।सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि संख्या में कम होने के बावजूद अग्रवंशी समाज देश की औद्योगिक उन्नति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सभा अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए, जिससे उन्हें सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र कुमार गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल एवं पवन गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर डॉ. एसएन गोविल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवि बंसल, मधु अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, राधा गोयल, शिवानी बंसल, दीपिका अग्रवाल, अजय गोयल, दिनेश गोयल, सुबोध गोयल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, आशु बंसल, नीलम अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, प्रशांत बंसल, सुनीता सिंघल, मुनीश अग्रवाल, विश्वदीप सिंघल, अमित अग्रवाल, मनीष सिंघल, अतुल अग्रवाल एवं निकिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सभा के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights