बदायूँ। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया।इसमें सर्वसम्मति से अविरल दीक्षित जी को बदायूँ नगर का नगर उपाध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर अलंकार अग्निहोत्री जी संस्थापक राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी। जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल जी द्वारा नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अविरल दीक्षित जी को नियुक्ति पत्र दिया एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।अविरल दीक्षित जी ने इस अवसर पर कहा कि वो अलंकार अग्निहोत्री जी के विचारों पर चलते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे, तथा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे इस अवसर पर पुष्पेन्द्र कुमार (नगर अध्यक्ष), अमित दीक्षित जिला (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शैलेन्द्र मिश्र, शिवेंद्र वार्ष्णेय, अतुल कुमार, नीरज सिंह सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।