मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

फर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तार

October 16, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फर्जी फर्म के माध्यम से करोड़ों रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन कर कर चोरी करने के मामले में इज्जतनगर पुलिस और जीएसटी एसआईटी की टीम ने वांछित आरोपी अमन कश्यप को गिरफ्तार किया है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे 15 अक्टूबर की रात करीब 11:10 बजे बिहारीपुर सिविल लाइंस स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। राज्य कर विभाग के उपायुक्त, खंड-08 बरेली की लिखित शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अमन कश्यप पुत्र राजेश कश्यप ने अपनी फर्म मेसर्स जागेश्वर ट्रेडर्स (जीएसटीआईएन-09CTWPA5855J1ZY) के माध्यम से फर्जी बिलिंग कर बोगस आईटीसी का लाभ लिया और दूसरे व्यापारियों को भी आईटीसी पास ऑन की। विभागीय जांच में फर्म का घोषित व्यापार स्थल मौल्या मार्केट, छोटी बिहार, पीलीभीत बाईपास पर अस्तित्व में नहीं मिला। शिकायत के अनुसार, इस मामले में करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी की गई।
दस्तावेज देकर फर्म खुलवाने का आरोप
पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि उसकी सचिन कुमार और अरुण कुमार से दोस्ती थी। आरोप है कि उनकी मुलाकात प्रशांत गुप्ता से हुई, जिसने फर्म खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए थे। अमन के अनुसार, उसे और अरुण को 55 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। शुरुआत में उन्हें पैसे मिलते रहे, लेकिन बाद में प्रशांत ने फोन उठाना बंद कर दिया। अरुण के खिलाफ आयकर विभाग का नोटिस आने के बाद वे छिपने लगे।
पुलिस के मुताबिक, प्रशांत गुप्ता पहले भी जीएसटी धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अन्य मुकदमों में भी जांच और तलाश जारी है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights