मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

फेस, आइरिस स्कैन के बाद परीक्षार्थी कर सकेंगे प्रवेश

October 16, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पैट) को सकुशल निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्ण एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पैट) की तैयारियों की केन्द्र व्यवस्थापक, जोनल, सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ गहन समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा आयोजन में लगे सभी अधिकारी आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराएं। पैट परीक्षा 25, 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर को दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में 24 परीक्षा केन्द्रों पर 58896 परीक्षार्थी पैट परीक्षा हेतु पंजीकृत हैं। डीएम ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी फेस एवं आइरिस स्कैन कराए बिना परीक्षा केन्द्र के अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी करने वाले समस्त स्टाफ से नो रिलेशन का प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया जाए कि इस केन्द्र में उनका रिलेशन किसी परीक्षार्थी से नहीं है। परीक्षा केन्द्रों की सीसीटीवी से गहन निगरानी कराई जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केन्द्रों में प्रकाश, पंखा, सफाई, महिला-पुरुष के अलग-अलग शौचालय तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन, टैबलेट, पेनड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटाकार्ड, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड आदि सहित अन्य किसी प्रकार का इलैक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेगा। सहायक परिवहन अधिकारी राज्य सड़क परिवहन निगम बसों के परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने स्टेशन मास्टर रेलवे को भी निर्देश दिए कि टेªनों के आने-जाने के सम्बंध में निरन्तर घोषणा कराने की व्यवस्था करेंगे। कोई भी अभ्यर्थी टेªन की छत पर चढ़कर यात्रा न करे, यह भी सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने परीक्षा कंेद्रों के आसपास एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बाहर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इस अवसर अपर जिलाधिकारी मान्वेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंजुम बी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights