मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शिवेंद्र नाथ चौबे का सपा जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत

October 15, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के बरेली जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप एवं शिवेंद्र नाथ चौबे के पहली बार पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। जिला एवं महानगर संगठन के पदाधिकारियों के साथ यूथ ब्रिगेड की टीम ने भी दोनों नेताओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और समाज के सभी वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम करना है। संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जिला एवं महानगर संगठन आपसी तालमेल के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन का विस्तार और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम आपसी संवाद और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव,पीयूष वर्मा लोधी,मुस्ताक अहमद,जितेंद्र मुंडे,महानगर महासचिव दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेंद्र सोनकर, जिला सचिव जमुना प्रसाद मौर्य, राम सेवक प्रजापति,कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, भारती चौहान, गुड़िया गंगवार, मनीषा सक्सेना,जोगेंद्र पटेल, धर्मेंद्र यादव,पप्पू कश्यप योगेश पटेल तथा यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद सहित यूथ ब्रिगेड की टीम ने स्वागत किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights