मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

विकसित भारत बनाने के लिए वाणिज्य विषय की भूमिका पर हुआ विशेष व्याख्यान

October 16, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ, उत्तर प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ में शिक्षक विहीन वाणिज्य विभाग के बी.कॉम एवं एम.कॉम छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष व्याख्यान शृंखला का आज समापन हुआ। मुख्य वक्ता अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली के वाणिज्य प्रोफेसर डॉ. पंकज अग्रवाल ने “विकसित भारत 2047 में वाणिज्य विषय की भूमिका” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में केवल आर्थिक वृद्धि ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, उद्यमिता, कौशल विकास, डिजिटल लेनदेन, वित्तीय समावेशन और सतत विकास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विकसित भारत के लिए वाणिज्य विद्यार्थियों की जिम्मेदारी अहम है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य के छात्र-छात्राएँ केवल लेखा, वित्त और व्यापार के ज्ञान तक सीमित न रहें; वे नए स्टार्टअप, ई-कॉमर्स, बैंकिंग, बीमा, कर प्रणाली, डिजिटल मार्केटिंग तथा स्वरोजगार के अवसरों को भी अपनाएँ। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे युवा चाहिए, जो नौकरी के अवसर खोजने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी भी बनें।
उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की अवधारणाओं को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने का मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नैतिकता और निरंतर अभ्यास ही वाणिज्य के विद्यार्थी को सफल पेशेवर बनाते हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पाठ्यक्रम, परीक्षा पद्धति, उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसरों तथा व्यावसायिक कौशल से जुड़े प्रश्न पूछे। डॉ. अग्रवाल ने उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदान किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे व्याख्यानों से प्राप्त ज्ञान को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यक्तित्व, करियर और समाज के विकास में उतारें।
संचालन विभाग के केयर टेकर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. राशीदा खातून, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. संजय कुमार, वरुणिका , शिवांगी सक्सेना, सुनीति यादव, यशी सक्सेना सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights