बदायूं :- भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता के भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन के अवसर पर उनका जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा आगामी भाजपा कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। आगे कहा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बदायूं जनपद में भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी सभी भाजपा द्वारा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, उदयवीर दिवाकर, आशीष शाक्य, रचना शंखधार, धीरज पटेल, अचल शर्मा, अजय मथुरिया, अभिषेक वर्मा, शीराज़ आलम, रचित साहू, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।