मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शादी की पार्टी, शराब और शोरूम की चाबी… फिर तनिष्क में रची गई 3 करोड़ की चोरी, बेटा-पिता और महिला मित्र गिरफ्तार

June 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। शहर के चर्चित तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात में शोरूम का ही कर्मचारी मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने पिता, महिला मित्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। स्वाट टीम नगर जोन एवं थाना कविनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 किलोग्राम पीली धातु (सोना), 6.5 लाख रुपये नकद, एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को तनिष्क शोरूम के प्रतिनिधि रोहित अरोड़ा ने थाना कविनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि शोरूम से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने पांच विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 16 जून को मोदीनगर निवासी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा तथा उसकी महिला मित्र काजल को साई फाटक, चिरंजीव विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि शोरूम में कार्यरत नितिन वर्मा लंबे समय से वहां रखे महंगे सोने के आभूषणों को देखकर चोरी की योजना बना रहा था। उसने अपने पिता, महिला मित्र और अन्य साथियों को योजना में शामिल किया। वारदात से एक दिन पहले उसने अपनी शादी तय होने का बहाना बनाकर शोरूम के कर्मचारियों को दावत दी और चाबी रखने वाले कैशियर गौतम राज को अधिक शराब पिलाकर उसके बैग से शोरूम की चाबियां चोरी कर लीं।
इसके बाद 12 जून की सुबह करीब 7:15 बजे नितिन अपने साथी के साथ शोरूम पहुंचा और चोरी की गई चाबी से मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर दाखिल हो गया। साथी बाहर निगरानी करता रहा जबकि नितिन ने करोड़ों रुपये के आभूषण समेट लिए। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और चोरी के माल का आपस में बंटवारा कर लिया। कुछ आभूषण राह चलते लोगों को बेच दिए गए, जिनसे मिली रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
कविनगर के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस शेष फरार आरोपियों और चोरी के बाकी माल की तलाश में जुटी है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद पुलिस टीम की सराहना की जा रही है, जिसने महज चार दिन में करोड़ों रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझा दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights