मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति के संगठन विस्तार अभियान को मिली गति, कवल सिंह बने प्रदेश संगठन महामंत्री

June 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति सम्पूर्ण भारत के तत्वावधान में सोमवार को रोटरी भवन, चौपला रोड में संगठनात्मक प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यदुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके बरेली पहुंचने पर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने डीडीपुरम स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की उन्नति की कामना की। रोटरी भवन में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में विकास यदुवंशी ने कहा कि समिति का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने संगठन विस्तार को प्राथमिकता बताते हुए बरेली निवासी कवल सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान और आगामी जनहित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि समिति पूरे देश में जनजागरूकता और समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति देगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री बालाजी सूर्यवंशी, राष्ट्रीय महासचिव राम कन्हैया सहित प्रदेश और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights