कायस्थ सेना कल्याण परिवार ने मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त जी का तृतीय स्थापना दिवस
बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा ईश्वरीय सत्ता के न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी का तृतीय स्थापना दिवस तपेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा, हवन-पूजन एवं विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चित्रांश परिवारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कथावाचक जगतगुरु मनोज सक्सेना (गोपाल धूप) ने धार्मिक कथा का वाचन करते हुए समाज को धर्म, संस्कार और एकता का संदेश दिया। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, समाजसेवी पार्थ गौतम, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. प्रमेन्द्र महेश्वरी तथा उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों ने कथावाचक जगतगुरु मनोज सक्सेना का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा संगठन से जुड़े नए सदस्य परिवारों को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती-वंदना पुस्तक एवं उनकी अलौकिक प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान, प्रदेश महासचिव श्याम दीप सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, रवि सक्सेना अवधपुरी, सुनील सक्सेना एडवोकेट, एम.पी. श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना एडवोकेट, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना एडवोकेट, सचिन सक्सेना बटलर, जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना, जिला महासचिव योगेश सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अमित सक्सेना ‘मिट्ठू’, जिला सचिव आलोक वर्मा, अश्विनी जौहरी, राजीव सक्सेना ‘राजू’ सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।















































































