बरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा संगठन की मढ़ीनाथ पोस्ट द्वारा सोमवार को शिव मंदिर परिसर, मढ़ीनाथ में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं वार्डनों को आग लगने की घटनाओं से बचाव तथा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया एवं डिविजनल वार्डन दिनेश यादव ने एलपीजी गैस से लगने वाली आग, उसके कारणों तथा बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं डिप्टी डिविजनल वार्डन अनिल शर्मा ने भी अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।इस अवसर पर मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उत्तम सिंह ने की। बैठक का संचालन पोस्ट वार्डन श्री सत्यपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों एवं वार्डनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम में आईसीओ सुनील कुमार, पोस्ट वार्डन सत्यपाल सिंह, डिप्टी पोस्ट वार्डन विश्वनाथ प्रताप सिंह, सेक्टर वार्डन अशोक कुमार शर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, राजकुमार, उत्तम सिंह, अनुज पांडेय, सुरेंद्र पाल, रोहित कुमार शर्मा सहित महिला वार्डन सुनीता सिंह, गौरी सिंह, दीप्ति, वंदना मौर्य एवं कविता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी वार्डनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से रोहित कुमार शर्मा, सुनीता सिंह, गौरी सिंह, उत्तम सिंह एवं दीप्ति के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।