जाति छिपाकर शादी करने और जबरन मांस बनवाने का आरोपपीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की शिकायत की
बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र की रहने वाली स्वाति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र देकर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर जाति छिपाकर शादी करने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि वह ब्राह्मण समाज से संबंध रखती है, जबकि आरोपियों ने अपनी वास्तविक जाति छिपाकर उससे विवाह किया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद उसे जबरन मांस-मछली बनवाने और खाने के लिए दबाव डाला जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार प्रताड़ित किया, घर से निकाल दिया और मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में विपक्षी पक्ष ने उसके घर पहुंचकर धमकी दी और परिवार के साथ मारपीट की।
स्वाति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।जाति छिपाकर शादी करने और जबरन मांस बनवाने का आरोप
पीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की शिकायत की
बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र की रहने वाली स्वाति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र देकर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर जाति छिपाकर शादी करने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि वह ब्राह्मण समाज से संबंध रखती है, जबकि आरोपियों ने अपनी वास्तविक जाति छिपाकर उससे विवाह किया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद उसे जबरन मांस-मछली बनवाने और खाने के लिए दबाव डाला जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार प्रताड़ित किया, घर से निकाल दिया और मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में विपक्षी पक्ष ने उसके घर पहुंचकर धमकी दी और परिवार के साथ मारपीट की।
स्वाति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।