बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के गोसाई गोटिया में युवक डीजे आपरेटर अर्जुन मौर्य पुत्र राकेश मौर्य की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को परिजनों ने चौपला रोड पोस्टमार्टम पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर की मांग की , जाम लगाकर प्रदर्शन किया सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।बारादरी क्षेत्र के संजय नगर गोसाई गोटिया निवासी अर्जुन मौर्य की सोमवार रात चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिवार और मोहल्ले के लोगों में गहरा रोष है। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से उन्हें न्याय मिलने में देरी हो रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एंकाउंटर की मांग की। इस दौरान चौपला रोड पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी मानुष पारीक, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम , एलआईयू , इंटेलिजेंस टीम तथा अन्य अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी सिटी मानुष पारीक के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे बना दी है जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी।