बरेली। किसान नेता डॉ. रवि नागर ने चौपला पुल का निरीक्षण कर बताया कि किसानों के लंबे संघर्ष और आंदोलन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है तथा चौपला पुल 17 जून से आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय किसानों की एकजुटता और निरंतर प्रयासों को दिया।डॉ. रवि नागर ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया को किसी भी व्यक्ति या संगठन का मनोबल तोड़ने वाली भ्रामक अथवा गलत खबरें प्रसारित करने से बचना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से यह आंदोलन लंबे समय तक चला और अंततः सफलता मिली। डॉ. नागर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और पुल चालू होने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की। निरीक्षण करने वालों में प्रदेश के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा मंडल सचिव भगवान सिंह फौजी, डॉ अंशु भारती मण्डल सचिव, सुरेंद्र तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी संजय पाठक जिला उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी वीरेश भगत, राजेंद्र, कालिका , पेशकार सिंह , वीरेश गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, संजय पुजारी, धनपाल मौर्य आदि बड़ी संख्या में किसान एकता संघ के लोग उपस्थित रहे।