मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़

June 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के नेतृत्व में जनपद में अवैध अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुशलिया में स्थित खसरा संख्या 1061, रकबा 0.0630 हेक्टेयर (खाद के गड्ढे हेतु दर्ज) तथा खसरा संख्या 1067, रकबा 0.0250 हेक्टेयर (रास्ता श्रेणी की भूमि) पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए हटाया गया।
उक्त भूमि पर यामीन पुत्र गनी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर “फ़ैज़-ए-आम मदरसा मिस्बाह-उल-उलूम” नामक मदरसा का निर्माण कराया गया था। संबंधित मदरसा विगत लगभग पाँच वर्षों से बंद बताया गया है। यामीन पुत्र गनी का निधन हो चुका है। उक्त सरकारी भूमि की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
प्रशासन द्वारा समस्त वैधानिक एवं राजस्व संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित एवं तहसीलदार सदर रितेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 450 से अधिक पुलिस एवं पीएसी कर्मियों की तैनाती कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा निरंतर स्पष्ट किया जा रहा है कि जनपद में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में चिन्हांकन कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights